रायपुर। श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकांड के बाद अब प्रभात फेरी की शक्ल में दैनिक रूप से सायंकाल श्री राम जय राम जय जय राम की राम धुन 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में संपन्न हो जाने तक अविरल रूप से चला करेगी। वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर से वहीं पर सनातनी शिक्षा ग्रहण कर रहे 09 विद्यार्थियों की टोली भारतीय परिधान में श्री राम नाम का गुणगान साईं नगर जोरा में करने के लिए पहुंची थी उनके साथ उनके आचार्य चंद्रप्रकाश तिवारी चित्रकूट, पंडित अजय कुमार द्विवेदी चित्रकूट, अनुराग मिश्रा जिला सीधी, नितेश पाठक जिला रीवा, हर्ष दुबे जिला सतना, शिवसागर दुबे पार्वती नगर रायपुर, पार्थ तिवारी सिरगिट्टी बिलासपुर और अंकुर मिश्रा हीरापुर रायपुर विशेष रूप से अपने अपने हाथों में केसरिया झंडा लहराते हुए पूरे साईं नगर जोरा का भ्रमण किए। डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, छगनलाल साहू, मिथिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल ठाकुर, देवनारायण चंद्राकर, अनिल सिंह संरक्षक, डी सुरेश राव और अमन ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version