रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढऩे लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना के 81 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। वह कैंप भिलाई का रहने वाला था। किडनी सहित अन्य बीमारियों से पीडि़त था। उसे उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार रात करीब 9.30 बजे उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले से छह मिले हैं।
राजनांदगांव से एक, रायपुर से एक, रायगढ़ से दो, जांजगीर-चांपा से एक और बस्तर से एक मरीज की पहचान हुई है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 11 तथा रायपुर में सात हैं। प्रदेश में 4255 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 12 मरीजों की पहचान हुई। प्रदेश की कोरोना पाजिटिव दर 0.28 प्रतिशत पहुंच गया है, जो बुधवार को 0.15 था।
फिर जानलेवा हुआ कोराना : छत्तीसगढ़ में इस सीजन में हुई पहली मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
