एक परिवार मेें ऐसा हुआ जो किसी ने भी सोचा था, यहां एक दामाद ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए रिश्तों का गला घोंट दिया। याने कि दामाद ने जमीन और मकान के लालच में सास-ससुर और 2 सालियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इन सभी की लाशों को फर्श के नीचे दबा दिया था। अफसोस की बात यह है कि इस पूरे खेल में इसी घर की एक अन्य बेटी ने आरोपी का साथ दिया जो उनकी पत्नी थी। इस वारदात में घर का किरायादार भी शामिल है।

यह दिल दहला देने वाली हत्याकांड का खुलासा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुआ है। यहां पर एक घर में 16 महीनों से लापता परिवार के चार लोगों के शव दबे हुए बरामद किए गए। बताया गया कि तेरह बीघा जमीन और मकान हड़पने की नीयत से दामाद ने किराएदार साथी की मदद से सास-ससुर और दो सालियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस पूरी वारदात में इसी घर की बेटी ने अपने पति का साथ दिया। उस जघन्य घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 25 अगस्त को आरोपी दामाद नरेंद्र गंगवार ग्राम पैगानगरी गया और बटाईदार कुंवर सेन से बटाई के रुपए देने को कहा था। इस पर कुंवर द्वारा हीरलाल की जानकारी लेने पर दामाद ने लॉकडाउन में उनकी मौत होने और सास, दो सालियों के कहीं चले जाने की बात बताई। शक होने पर कुंवर सेन ने इसकी जानकारी हीरालाल के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद को दी। यह सूचना मिलने पर रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब नरेंद्र को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने घर के भीतर फर्श की खुदाई कर आरोपी दामाद नरेंद्र गंगवार के ससुर हीरालाल, सास हेमवती, उनकी बेटी दुर्गा और पार्वती के शव बरामद कर लिए हैं। कमरे के अंदर दफन किए गए चारों शवों को बाहर निकालने में पुलिस को करीब ढाई घंटे लग गए। मौके पर फोरेंसिक टीम के आने के बाद सैंपल लिए गए। चारों मृतकों का डीएनए भी जांच के लिए लिया गया है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version