शादी के पहले कुछ साल महत्वपूर्ण होते हैं. इस समय आपके रिश्ते की नींव प्यार और विश्वास से भरी हुई होती है, लेकिन वर्किंग कपल्स काम के कारण अच्छे से समय नहीं दें हैं तो आज हम आपको कुछ सुझाव बताएंगे. घरेलू कामों को मिलकर करें, इसे एक दूसरे के ऊपर छोड़ देने नहीं होता है. इसके लिए अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन लाएं और अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा करें. काम मिलकर करेंगे तो समय भी दें सकते हैं आप.
जैसे ऑफिस के कामों में एक्शन उसी वक्त लेना पड़ता है, वही पर्सनल लाइफ में भी लाएं. ये एक नहीं बल्कि दोनों ही पार्टनर करें.ऐसा करने से आपकी शादी के बाद वाली लाइफ बेस्ट रहेगी. काम और पर्सनल जीवन को संतुलित बनाए रखने का पहला नियम यह है कि एक दूसरे को बताएं कि आप एक दूसरे से क्या चाहते हैं. अपने पार्टनर से अपने हिंट को समझने के लिए इंतजार न करें. इससे आप दोनों एक दूसरे के लिए स्पष्ट रहेंगे. कभी समय बिताने बाहर जाएं तो नियंत्रण करने की कोशिश न करें. नियंत्रण वाला व्यवहार रिश्तों को टूटने का कारण बन सकता है, इसलिए एक दूसरे को समझें और एक दूसरे को नियंत्रित करने का प्रयास न करें. रोज़ाना नियम से दोनों एक-दूसरे के लिए वक्त निकालें. इससे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में हेल्प होगी.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version