रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। आठ जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से रायगढ़ जिला में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बीते तीन दिनों की आंकड़े के अनुसार 53 कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.78 प्रतिशत जा पहुंचा है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 66 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को चार हजार सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 31 नए संक्रमित मिले। रायगढ़ में सबसे ज्यादा 14 नए मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर में 10, बलौदाबाजार में 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर, सूरजपुर और बस्तर में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में 4678 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तारीख में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को रायगढ़ में 4, जगदलपुर में 2, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया और दुर्ग में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : फिर डराने लगा कोरोना…मिले 31 नए मरीज…इस जिले में सबसे ज्यादा केस…
Previous ArticleBIG BREAKING भीषण सड़क हादसा…नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की एक साथ ही हो गई मौत…
Next Article पूर्व सीएम ने मजदूरों के साथ की नए साल की शुरुआत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

