रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एवं उनके सहयोगियों इक्विटास , टेली ब्रेंस , हियरिंग केयर सेंटर एवं सिगनिया द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला में 18 कंपनीयों ने 350 बेरोजगारों का बैंक , फाइनेंस , सेल्स एक्जीक्यूटिव , टेकनीशियन , मार्केटिंग , हेल्थकेयर , होमकेयर , ड्राईवर , सिक्युरिटी गार्ड आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला बेरोजगार युवतियां उपस्थित रही ।क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गो विद शितूत ने जानकारी दी कि साक्षात्कार लेने के लिए आई विभिन्न कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 157 बेरोजगार युवक युवतियों का प्रथम चरण में रोजगार हेतु चयन किया गया है ।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष भरत डागा ने बताया कि गत वर्ष भी क्लब के द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला में 65 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ था। इस वर्ष यह आंकड़ा डबल से अधिक हो गया है । रोजगार मेला कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ राकेश पांडे ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रोजगार प्रदान करने वाली कंपनीयों और बेरोजगारों के लिए एक मध्यस्थ की भूमिका निभाती है ताकि बेरोजगारों को बिचोलियों के कमीशन एवं परेशानियों से छुटकारा मिल सके । और कंपनियों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयुक्त कर्मचारी प्राप्त हो सके ।

क्लब सचिव जयंत थोरात ने साक्षात्कार के लिए आई कंपनियों के प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनका आभार प्रकट किया साथ ही साक्षात्कार में चयनित बेरोजगारों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए हियरिंग केयर सेंटर तथा सिगनिया संस्थाओं का इस आयोजन के लिए उनके सहयोग का आभार प्रकट किया । इक्विटास डेवलपमेंट इनिशिएटिव ट्रस्ट के सी एस आर चंद्रशेखर साहू ने बताया कि आज के इस रोजगार मेले में आई दो कंपनियों को भी करीब 200 कर्मचारियों की आवश्यकता है जो 5 वी से लेकर 12 वी तक कि पढ़ाई किए हैं तथा जो सिक्यूरिट गार्ड , नर्सिंग का जाब करना चाहते हैं । नर्सिंग हेतु निशुल्क ट्रेनिंग , रहने आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी । इस हेतु शीघ्र ही एक और रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा । टेली ब्रेंस के हर्ष साहू द्वारा अपने संस्था के सहयोगियों के साथ मिलकर अयोजन की सम्पूर्ण व्यस्था को सुचारू रूप प्रदान किया गया । इस अवसर पर क्लब के स्वरुप चंद जैन , सुभाष साहू , एन सी मोरियानी , नवीन आहूजा , विकास अग्रवाल , शेखर अमीन आदि उपस्थित थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version