बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतका नाबालिग थी। वह स्कूल में पढ़ाई करती थी। बीते गुरुवार को दोनों घर से निकले थे। दोनों आपस मे ममेरे भाई – बहन थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसी गांव में उसका मामा का भी घर था। ममेरे भाई के साथ प्रेम संबन्ध हो गया था। घरवाले संभवत: इस रिश्ते को लेकर तैयार भी नहीं थे। बीते गुरुवार को दोनों लापता हो गए थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।
सोमवार की सुबह प्रेमी का पिता लकड़ी लेने जंगल गया था। वहीं एक पेड़ पर उसने दोनों की लाश देखी। यह खबर तेजी से प्रसारित हुई। बड़ी संख्या में गांववाले भी मौके पर जमा हो गए। एसडीओपी वाड्रफनगर रामवतार ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पहुंचा। यहां एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश झूल रही थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया।
मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने बताया की प्रेमी युगल पण्डो जनजाति के है। प्रथम दृष्टया मामल आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया गया होगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version