रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तरप्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर शरद पटेल की नियुक्ति की गई है। शरद पटेल की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार द्वारा की गई है। शरद पटेल की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि शरद पटेल की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव बनने पर शरद पटेल को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव विनोद चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा सहित महासभा के सभी पदाधिकारीगण शामिल है।
शरद पटेल अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तरप्रदेश के प्रदेश महासचिव बने
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

