इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में होमवर्क पूरा न कर पाने के तनाव से गुजर रहे 13 वर्षीय छात्र ने विद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विद्यालय की इमारत से छात्र के छलांग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि कक्षा सात के छात्र ने अपने बयान में बताया कि वह होमवर्क पूरा न कर पाने से तनाव में था और इस कारण पिछले 10 दिन से विद्यालय नहीं जा रहा था।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

