उत्तर प्रदेश के झांसी में घने कोहरे के बीच हादसा हो गया है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मूंगफली बेचकर घर जा रहे ट्रैक्टर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर टैक्सी पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुडयाला थाना बम्होरी कला के रहने वाले पुष्पेंद्र, रामबख्श और लखनलाल ट्रैक्टर ट्रॉली से मूंगफली बेचने मऊरानीपुर मंडी आए थे। देर शाम मूंगफली बेचकर वह वापस निकले. झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ मार्ग पर घने कोहरे के कारण चालक अचानक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया. उसके नीचे पुष्पेंद्र, रामबख्श और लखन लाल दब गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version