शानू की अर्धशतकीय पारी के बाद भी उच्च शिक्षा विभाग को हार का सामना करना पड़ा, विकास आयुक्त की आक्रामक बल्लेबाजी से खाद्य विभाग हुए एनपीएल से बाहर

नवा रायपुर. नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताते कि इस वर्ष एनवीएल टूर्नामेंट में विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 60 टीमों ने शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। उन्होंने आगे बताया कि एन.पी.एल. क्रिकेट प्रतियोगिता नया रायपुर के आयोजन में आज चार मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच मंत्रालय सुरक्षा और छ. ग. व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के बीच मैच खेला गया।व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 7.5 ओवर में मात्र 40 रन बनाकर आल आउट हो गई । इस मैच में मंत्रालय सुरक्षा की ओर से राहुल ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट लिया।व्यापम की ओर से आकाश ने शानदार बैटिंग करते हुए 12 रन का योगदान दिया। 41 रन के स्कोर का पीछा करते हुए सुरक्षा की टीम ने लक्ष्य को मात्र 3 ओवरों में ही पार कर लिया। आज का दूसरा मैच संचालनालय उच्च शिक्षा विभाग और एनएचएम नवा रायपुर के बीच बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया। जिसमे उच्च शिक्षा की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया । इसमें एनएचएम की टीम बल्लेबाज़ी करते 98 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में एनएचएम की ओर से टिकेलाल ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम की ओर से सार्वाधिक 67 रन की पारी खेली। वहीं उच्च शिक्षा की ओर से हितेश ने अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम के लिए 2 विकेट झटके। 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उच्च शिक्षा की टीम बहुत अच्छा खेली और 82 रन बनाकर मैच में रोमांचकता बनाए रखी।इस प्रकार उच्च शिक्षा 16 रन से मैच हार गई। उच्च शिक्षा की ओर से शानू ने 54 रन की ताबड़तोड़ रन की पारी खेली। एनएचएम की ओर से पुखराज ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिया और अपनी टीम को जीत दलाई। आज का तीसरा मैच खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति और विकास आयुक्त के बीच हुआ। जिसमें खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और खाद्य की टीम को बहुत ही कम 49 रन पर रोक दिया।इस मैच में खाद्य की टीम की ओर से नीरज ने सबसे ज्यादा 17 रन का योगदान दिया । वहीं बॉलिंग में विकास आयुक्त की तरफ से सौरभ टंडन ने अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट लिया। 50 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकास आयुक्त टीम लक्ष्य को मात्र 3 ओवरों में पूरा कर लिया। जिसमे प्रद्युमन चंद्रा ने सार्वाधिक 40 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दिया। आज का चौथा मैच संचालनालय श्रम विभाग इंद्रावती भवन और प्रिज्म होलोग्राफी आबकारी GST भवन के बीच खेला गया, जिसमें श्रम विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और प्रिज्म होलोग्राफी की टीम निर्धारित 8 ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया। जिसमे प्रिज्म होलोग्राफी की ओर से अनिल ने 22 रन का योगदान दिया और अपनी टीम में अहम भूमिका निभाई। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रम विभाग की टीम ने 5.3 ओवर में हासिल कर लिया। श्रम विभाग की ओर से अमित ने सार्वाधिक 33 रन का योगदान दिया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। आज नया रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बैडमिंटन पुरुष सिंगल ग्रुप A का मैच कराया गया। जिसमें सेमिफाइनल में राकेश कुमार और निगप्पा पहुंचे। सेमिफाइनल मैच में दोनों खिलाड़ी के बीच काफी कांटे का टक्कर देखने को मिला। स्कोर 15-12 और 15-13 प्वाइंट के साथ लगातार दो सेट में जीत अर्जित कर राकेश कुमार ने फाइनल में प्रवेश किए। आज के मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री आर एन पटेल, श्री जय साहू,श्री टाकेश ठाकुर, श्रीमती जगदीप बजाज,श्री नीरज राय, श्री सुरेश ढीढी, श्री महेंद्र साहू, श्री गालव चंद्राकार, श्री राजेश ठक्कर,श्री रमन साहू, श्री विष्णु पाटेकर, श्री राघव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version