बिहार। मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल में प्रेयर के समय एक छात्र बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन टीचर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बच्चे के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना बुधवार को शहर के मुजफ्फरपुर रोड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई। सभी शिक्षक और छात्र प्रतिदिन की तरह प्रार्थना कर रहे थे। तभी कक्षा छटवीं का छात्र राजेश राम (12 साल) बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को देने के साथ ही टीचर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ड्रेस के अलावा जैकेट या अन्य कपड़े पहनने से विद्यालय मना करता है। इस वजह से उनके बेटे को ठंड लगी और मौत हुई है। फिलहाल चकिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बच्चे की मौत का क्या कारण है, वो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरी 12 साल का छात्र…अस्पताल में हुई मौत….परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर आरोप….कहा- ड्रेस के अलावा…
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : ओवरलोड ट्रक पलटा…धान से लदा हुआ था…
Next Article BREAKING NEWS नहर से बरामद हुई दिव्या पाहुजा की लाश…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

