छत्तीसगढ़ पुलिस में स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप पुलिस अधीक्षक ( स्टेनो) के 4 पद शासन द्वारा जनवरी 2023 में स्वीकृत किये गए थे, किंतु पद स्वीकृति के उपरांत, पुलिस मुख्यालय के प्रशासन शाखा की उदासीनता के चलते एक वर्ष में पदोन्नति की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है. गौर तलब है कि पूर्व शासन के गृह् मंत्री द्वारा राज्य कर्मचारी संघ के निवेदन पर स्टेनो संवर्ग में उप पुलिस अधीक्षक के स्वीकृत पदों की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये गए थे, जिसे पुलिस मुख्यालय द्वारा कोई तवज्जो नहीं दी गई. एक साल बाद भी पदोन्नति की कार्यवाही न होने से स्टेनो संवर्ग में घोर असंतोष व्याप्त है तथा इनके लिए ऐसा कोई फोरम भी नहीं है जहाँ ये अपनी बात रख सकें. इसलिए राज्य कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व गृह मंत्री से निवेदन किया गया था, परंतु आशानुकुल कार्यवाही अब तक नहीं हुई है. इस मुद्दे को लेकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ स्टेनो समूह अनेक बार पुलिस महानिदेशक से मिलकर फरियाद कर चुके हैं, जहाँ से इनको कोरे आश्वाशन के अलावा कुछ नहीं मिला. अब नई सरकार आने से कुछ उम्मीद बंधी है, परंतु तत्काल प्रयास न होने की स्थिति में आगे लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही ये ठंडे बस्ते में चला जाएगा. चुनाव समाप्त होने और आचार संहिता समाप्ति तक पदोन्नति की बाट जोह रहे कई स्टेनो, पदोन्नति का सपना देखते देखते रिटायर हो जायेंगे. स्टेनो संवर्ग के कर्मचारी मायूस हैं और पशोपेश में हैं कि आखिर वे कहाँ जाकर गुहार लगाएं कि उनकी भी पदोन्नति हो. उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी दी है। जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार चेलक ने आगे बताया है कि स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियो को शासन द्वारा स्वीकृत रिक्त उप पुलिस अधीक्षक (स्टेनो)के पदों पर पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी कड़ी में आगे संघ का प्रतिनिधि मंडल गृह विभाग के लिए जवाबदार,जिम्मेदार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर लोक सभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने के पूर्व स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियों को उप पुलिस अधीक्षक (स्टेनो) के पद पर पदोन्नत करने के मामले को सुलझाने का आग्रह कर स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियों के साथ न्याय करने की मांग करेंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version