रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हाथों हुआ। संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि कैलेंडर में समस्त जिला कोषालयों के अधिकारी संभागीय संयुक्त संचालक एवं वित्त विभाग के आवश्यक दूरभाष नंबर अंकित है जो कि आमजन हेतु उपयोगी है। विमोचन कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, संघ के वरिष्ठ सलाहकार एसपी केसरी, संघ के प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव विरेन्द्र सिंह राठौर, रायपुर जिलाध्यक्ष अफरोज खान, रिंकु तिवारी शामिल रहे।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के हाथों कोषालयीन कर्मचारी संघ का कैलेंडर विमोचित
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

