नई दिल्ली। मशहूर शायर मुनव्वर राणा (71 साल) का लंबी बीमारी के बाद रविवार रात को निधन हो गया। उर्दू शायरी की मशहूर शख्सियत रहे राणा की शायरी को पसंद करने वाले लोग दुनिया भर में हैं। राणा बीते काफी समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की. मुनव्वर को 9 जनवरी को तबीयत बिगडऩे के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

वे आईसीयू में एडमिट थे. शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगडऩे पर लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्हें भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह दो दिन पहले तक लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। मुनव्वर राणा काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनका हफ्ते में तीन बार डायलिसिस होता था। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी लंबे समय से हिस्सा नहीं ले रहे थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version