जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर साले की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी. वहीं, पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी मृतक का जीजा है. दरअसल, 12 जनवरी को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट के झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था. छानबीन के दौरान मृतक की पहचान अलीगढ़ के रहने वाले विपिन के रूप में हुई थी. वह फेस टू के एक कंपनी में काम करता था. शुरुआती जांच में पुलिस को युवक की मौत नेचुरल नही लग रही थी. संदिग्ध लगने पर थाना इकोटेक 3 पुलिस ने ब्लाइंड हत्या की खुलासे के लिए टीम का गठन किया.जांच के दौरान हत्या का शक जीजा पर गयाफर मृतक से जुड़े कडिय़ों को जोडऩा शुरू कर दिया. पुलिस को जांच में हत्या का सुई मृतक के ही जीजा जोनी पर जाता दिखा, जिसके बाद पुलिस मृतक के जीजा के तलाश में जुट गई. इसी दौरान लोकल इंटेलिजेंस से पता चला कि मृतक का जीजा अपने एक साथी के साथ कुलेसरा पुस्ता के पास आया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब मृतक के जीजा और उसके साथी श्यामवीर से गहनता के साथ पूछताछ की, तो पुलिस को पता चला कि जोनी की पत्नी मृतक की चचेरी बहन है. जोनी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके साले के बीच नाजायज संबंध है. इसी बात को लेकर जोनी और विपिन में विवाद हो गया.इस दौरान जोनी ने उसे अपनी पत्नी से मिलने के लिए भी मना किया, लेकिन दोनों मिलते रहे. इसके बाद जोनी ने विपिन की हत्या की योजना बनाई और अपने दोस्त श्यामवीर को भी अपने प्लान में शामिल कर लिया. जोनी ने श्यामवीर को लालच दिया कि विपिन के हत्या के बाद उसके पास से जो पैसा मिलेगा वो पैसा आपस में बांट लेंगे. यह प्लान सुनकर श्यामवीर तैयार हो गया. इसके बाद दोनों ने 10 जनवरी को विपिन को शराब पीने के लिए बुलाया. फिर विपिन को अपने साथ ककराला पुस्ता ले गया, जहां तीनों ने बैठकर शराब पी. इसके बाद जोनी और श्यामवीर ने विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को झाडय़िों में फेंककर मौके से फरार हो गए. साथ ही विपिन का मोबाइल श्यामवीर ने अपने पास रख लिया. इसके बाद दोनों ने विपिन के खाते से 8400 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया.पुलिस को कोई शक न हो, इसलिए दोनों मृतक की पत्नी के साथ रहे और शव बरामद के दिन मौके पर पहुंच गए. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी ह्रदेश कटारिया ने बताया कि बीते दिनों थाना इकोटेक 3 क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ था. शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा था. इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था, जिसके बाद हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के ही जीजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जीजा को अपनी पत्नी के साथ मृतक के साथ अवैध संबंध का शक था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version