बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उस समय यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया जब मंगलवार की रात 7:20 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन बिलासपुर प्लेटफार्म नम्बर 8 के डेट एंड स्टॉपर से बुरी तरह टकरा गया।  जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 9:30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 8 में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन बिलासपुर प्लेटफार्म के डेट एंड स्टॉपर से टकरा गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि डेड एंड के आगे लगे दीवार और टाइल्स उखड़ कर फेका गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी, जिसकी वजह से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

घटना के संबंधमें रेलवे के ओर से आई जानकारी के मुताबिक मंगलवार लगभग 20.34 बजे बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 08 पर पावर कमांक सीआर-30315 को शंटर कैलास सिंह द्वारा समय लगभग 20.34 बजे गाड़ी संख्या 18238 छतिसगढ एक्सप्रेस से डिटैच करने के दौरान पावर डैड एंड से टकरा गया। जिससे डैड एंड क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके संबंध में संबंधित विभाग द्वारा जांच कि जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version