बिहार की राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. फुलवारीशरीफ में इंजीनियर शिवाशंकर पांडेय के घर काम करने वाली नौकरानी नेहा कुमार ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक नौकरानी किसी पवन नाम के युवक से प्यार करती थी. रविवार को जब इंजीनियर और उनकी पत्नी टाइल्स लाने बाजार गए हुए थे उस वक्त नेहा घर पर अकेली थी और जब वो लौटे तो उसे पंखे से लटका पाया. उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर खुद की जान ले ली. इंजीनियर शिवाशंकर ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर पुलिस ने जब जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला जिस पर खून से पवन-नेहा लिखा हुआ था. इतना ही नहीं सुसाइड नोट में आगे लिखा गया है कि अरे किसी की इज्जत को नीलाम तो मत करो, अगर वह तुमसे मुहब्बत कर बैठी है तो उसे बदनाम मत करो. तीसरे पेज में उसने आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराते हुए लिखा है कि नेहा अब जीना नहीं चाहती है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी रफीकुर रहमान के मुताबिक मौके से डायरी के तीन पेज बरामद हुए हैं जिसमें उसका सुसाइड नोट लिखा हुआ है. पुलिस ने उसके स्मार्टफोन को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और युवती के मोबाइल से ही पता चलेगा कि आखिरकार पवन कौन है. (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version