कोरबा । जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठोकर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा हादसा बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। बस में फंसे लोगों को बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं। इस पूरे हादसे को लेकर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

