कानपुर। आईआईटी कानपुर में दो महीने में तीन छात्रों ने सुसाइड कर लिया। नया मामला गुरुवार का है जहां आईआईटी कानपुर की शोध छात्रा प्रियंका जायसवाल ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रियंका दुमका, झारखंड की रहने वाली थी। उनके पिता के द्वारा हॉस्टल मैनेजर रितु पाण्डेय को इस बात की सूचना दी कि उनकी बेटी सुबह से उनका फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद मैनेजर रितु पांडे प्रियंका के रूम के बाहर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। बहुत देर बाद तक जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजे को धक्का मारा तो छात्रा पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटाने का काम कर रही है। जांच के बाद छात्र केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा ने लगाई फांसी, आईआईटी कानपुर में दो महीने में तीसरा सुसाइड
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

