पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शादी की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। क्या ख़त्म हो गया सानिया और शोएब (Sania and Shoaib) का रिश्ता? लोग इस पोस्ट के जवाब में ऐसे सवाल पूछ रहे हैं। सना जावेद और शोएब मलिक की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपनी दूसरी शादी की खबर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी है। शोएब ने कहा है कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है। पिछले कुछ महीनों से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही थीं। सानिया मिर्जा ने अपने अकाउंट से शोएब के साथ तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इसकी जमकर चर्चा हुई। इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शोएब मलिक ने कहा है कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version