आखिरकार 500 सालों की प्रतीक्षा पूरी हो गई। राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की और अभिजीत मुहूर्त में रामलला प्रकट हो गए। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का बेहद शुभ मुहूर्त था। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड का मुहूर्त था। सभी तरह की पूजा इसी मुहूर्त में पूरी की गई। पीएम मोदी के साथ आरएसएस चीफ मोहन भागवत, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पूरे अयोध्या में इस वक्त जश्न का माहौल है। हर तरफ भगवा लहर देखी जा रही है। पूरे अयोध्या में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा शुरू की। गर्भ गृह में बाल राम सोने के आभूषणों से सजे हुए हैं। 7 हजार से ज्यादा मेहमानों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए निमंत्रण दिया गया है। फिल्मी जगत से लेकर औद्योगिक जगत के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पूजा खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम के चरणों में शीश झुकाया। पीएम मोदी के ठीक पीछे यूपी के सीएम आदित्यनाथ थे। स्वर्ण आभूषणों से बाल राम की सजावट की गई है। शहनाई की मधुर ध्वनि के बीच बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version