बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सैफ अली खान को आज सोमवार, 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इस बात का पता वनहीं चला है कि अभिनेता को ये चोट कैसे लगी है।
खबर के अनुसार, आज सोमवार सुबह सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सैफ के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान भी मौजूद हैं। इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा कि किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शायद सैफ को ये चोट लगी है। अभिनेता के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर बताया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने के लिए कहा। इसी के चलते वह आज सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
