मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विमान में पायलट के अलावा 6 लोग सवार थे। तभी ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। विमान म्यांमा के उन सैनिकों को वापस लेने के लिए यहां आया था, जो जातीय विद्रोही समूह ‘अराकान आर्मी’ के साथ मुठभेड़ के बाद सीमा पार कर पिछले सप्ताह भारत आ गए थे। इसी दौरान विमान उतरते समय हवाईअड्डे के टेबलटॉप रनवे से आगे निकल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना तेज था कि विमान दो हिस्सों में टूट गया। फिलहाल घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव का काम चल रहा है।
रनवे पर विमान हादसे के बाद दो हिस्सों में बंट गया जहाज, आधा दर्जन लोग घायल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
