छसपा नेता अनिल दुबे का मुख्यमंत्री से निवेदन-14 दिन के लिए क्वारेंटाइन हों और कोई अन्य साथी रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, टी.एस, सिंह को चार्ज देकर पूर्ण स्वस्थ होने पर पुन: काम लें
रायपर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी छसपा, छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ छबेस, किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे ने कहा है कि राजधानी कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते आम नागरिक जो उपचार नहीं करा सकते हैं, वे लोग पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एम्स,मेकाहारा,माना, आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती हेतु स्थान प्राप्त करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेता, अधिकारी पल्ले झाड़ रहे हैं। दवाईयां भी नहीं मिल रही है। विटामिन सी जिंक की दवाईयां दोगुने दर पर मिल रही है। मुख्यमंत्री क्वारेंटाइन हो गये हैं। राज्य आंदोलनकारी छसपा नेता अनिल दुबे ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन हों और कोई अन्य साथी रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, टी.एस, सिंह को चार्ज देकर पूर्ण स्वस्थ होने पर पुन: काम लें और राजधानी को कोविड मरीज के दर-दर भटकने से बचायें।
