‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ ने कई बार नमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. टेबल सॉल्ट में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिसे खाने से कई तरह के नुकसान होने लगते हैं. WHO के मुताबिक नमक के जरिए ज्यादा सोडियम खाने से 1.89 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है. इससे यह साफ होता है कि नाम खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती है.
टेबल सॉल्ट में सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है. अगर आप ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं तो शरीर में धीरे-धीरे पानी जमा होने लगता है. शरीर में पानी बढ़ने के कारण ब्लड वेसल्स पर प्रेशर बढ़ने लगता है. हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है.
ज्यादा नमक खाने से किडनी से जुड़ी बीमारी होने लगती है. इस स्थिति में किडनी के फंक्शन पर असर पड़ता है . साथ ही साथ किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
ज्यादा मात्रा में नमक खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती है. अंदर से हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती है. जिसके कारण कम उम्र में कमर दर्द, घुटने में दर्द जैसी परेशानिंया बढ़ जाती है.
जो लोग ज्यादा नमक खाते हैं उन्हें बहुत ज्यादा बैचेनी होती है. साथ ही साथ नींद न आने की समस्या होती है. जो मेंटल हेल्थ को काफी ज्यादा प्रभावित करती है.
‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को हर रोज 5 ग्राम नमक खाना चाहिए. यानि एक व्यक्ति को पूरे दिन में 1 चम्मच से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version