ई-एम.डी- राशि कम होने से प्रदेश के छोटे व्यवसायी भी सोलर के कार्य से जुड़ सकेंगे, प्रदेश के बेरोजगार इंजीनियरों को सोलर के क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु क्रेडा द्वारा पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार स्थापनाकर्ता इकाईयों का पंजीयन किया जाता है। दिनांक 22.01.2024 को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिक संख्या में स्थापनाकर्ता इकाईयों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व वर्षों में पंजीकरण हेतु निर्धारित धरोहर राशि को राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा पहल की जाकर कम करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक स्थापनाकर्ता इकाई क्रेडा में पंजीकृत हो सके तथा मार्केट मोड एवं अन्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक सौर संयंत्रों की स्थापना कर प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा सके।  

      धरोहर राशि की पूर्व में प्रचलित एवं वर्तमान में संशोधित दर निम्नानुसार है :-

Ø क्रश्रेणीपूर्व में प्रचलित एमडीराशि (रू.)संशोधित एमडी  राशि (रू.)
11सिस्टम इंटीग्रेटर5,00,000/-3,50,000/-
प्रदेश के इंजीनियर2,50,000/-
22वेण्डर1) छोटे उत्पाद (ल्यूमिनरी, पाईप, पी-डी-एन. मटेरियल आदि)2) मुख्य उत्पाद (पम्प, मॉड्यूल, बैटरी, इनवर्टर] टैंक] स्ट्रक्चर आदि)5,00,000/-4,00,000/-
10,00,000/-8,00,000/-
33कांट्रेक्टर1,00,000/-1,00,000/-
44सोलर थर्मल1,00,000/-1,00,000/-

     ई-एम.डी- की राशि कम होने से प्रदेश के छोटे व्यवसायी जो सोलर के क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक है वह क्रेडा में पंजीयन कर सोलर से संबंधित समस्त प्रकार के कार्य कर सकेंगे जिस से प्रदेश में बेजरोजगारी कम होने के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों का जीवन स्तर में सुधार होगा।

     इसके अतिरिक्त प्रदेश के बेरोजगार इंजीनियरों को सोलर के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। अधिक से अधिक इंजीनियरों के इस क्षेत्र से जुड़ने से कार्य बेहतर ढंग से पूर्ण हो सकेगा एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version