बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 2024 आज (01 फरवरी 2024) से शुरू चुकी है. सालभर से बोर्ड परीक्षा की जीतोड़ मेहनत कर रहे 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए इम्तिहान की घड़ी है. राज्य के लाखों छात्रों आज अपने-अपने एग्जाम सेंटर पहुंचे और बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए लेकिन इस बीच मधेपुरा और कैमूर जिले में कुछ छात्रों की बोर्ड परीक्षा छूट गई. छात्रों का एग्जाम सेंटर के बाहर रो-रोकर बुरा हाल है. 1 मिनट की देरी से एग्जाम सेंटर पर एंट्री ने मिलने से छात्र और अभिभावकों ने मधेपुरा की सड़कों पर प्रदर्शन किया. इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों पर लाठीचार्ज कर दिया.
1 मिनट की देरी से छूटा 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स का पेपर
मधेपुरा के ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर 1 मिनट की देरी होने पर 100 से अधिक छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया है. लगातार छात्र अर्जी लगा रहे थे प्रशासन से कि हमें प्रवेश दिया जाए लेकिन दिन के 11 बजे के बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया. छात्र काफी नाराज हैं, छात्र कह रहे हैं कि हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सड़क जाम की समस्या से हमें देरी हुई है, हम लोग 2 घंटे पहले घर से चले थे और कई छात्र का कहना है कि ठंड की वजह से थोड़ा लेट हो गए थे. प्रशासन से लगातार आग्रह किया, निवेदन किया लेकिन छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है. छात्र लगातर रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस वाले खदेड़-खदेड़कर छात्रों को भगाने में लगे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version