भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को देश भर के पेंशनर्स के लिए घोर निराशाजनक बताया है। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने केंद्रीय बजट पर अपना प्रतिक्रिया में कहा है कि देश में विधायकों-सांसदों की तरह सभी सेवानिवृत रिटायर कर्मचारियों अर्थात पेंशनरों को आयकर भुगतान में पूरी छूट की पात्रता, कोरोना काल से बन्द रेल यात्रा कन्सेशन की पुन: बहाली और संसदीय समिति राधामोहन सिंह कमेटी द्वारा अनुशंसा के साथ प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार 80 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष की आयु में अतिरिक्त पेंशन वृद्धि देने का मामला केन्द्र सरकार के पास लंबित है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने केन्द्र सरकार को इस बारे में बार बार मांग किया है।इस बार उम्मीद थी कि केंद्रीय बजट में इस पर इस बार जरूर निर्णय लेकर जरूरी घोषणा करेगी।इस उम्मीद में पानी फिर गया।
केंद्रीय बजट से देश भर के पेंशनर्स निराश, आयकर में छूट, रेल यात्रा में छूट की बहाली और 65 वर्ष की उम्र पर अतिरिक्त पेंशन वृद्धि पर वित्त मंत्री की कोई घोषणा नहीं
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

