मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय शालाओं में आधुनिक शिक्षा की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए क्रेडा द्वारा दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्थित शालाओं का सौर विद्युतीकरण किया जा रहा है। प्रदेश के ऐसे अविद्युतीकृत शाला भवनों में नियमित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु विभिन्न क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा रही है जिससे विद्यालयीन समय में बढ़ोत्तरी, शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरणों के संचालन तथा रात्रिकालीन सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध हो रही है। क्रेडा द्वारा आज तक प्रदेश के कुल 1152 शालाओं में 1504 किलोवॉट क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा चुकी है। वर्तमान में 83 “”पीएम श्री स्कूल्स“” एवं 39 समग्र शिक्षा अंतर्गत स्कूलों के लिए मा.मुख्यमंत्री, छ-ग- शासन के पहल पर सीईओ, क्रेडा द्वारा दी गई स्वीकृति उपरांत कार्य प्रगति पर । दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के स्कूलों में सोलर पावर प्लांट से आधुनिक शिक्षा जैसे स्मार्ट क्लासेस, कम्प्यूटर एवं प्रोजक्टर के माध्यम से अध्ययनरत् विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा के प्रोत्साहन हेतु जागरूकता उत्पन्न हो रही है। श्री राणा के निर्देशानुसार राज्य के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के सभी शालाओं में स्थापित संयंत्रों की उच्च गुणवत्ता एवं सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर पर नियमित आंकलन किया जा रहा हैं तथा शालाओं में विद्युत की आवश्यकतानुसार नये सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु पहल किया जा रहा है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

