प्रदेश में पहली बार ऐसा मामला देखने को मिला है। जब किसी नाबालिग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन करावास में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बलौदाबाजार का है। दरअसल, यह घटना 26 मई 2021 का है। जहां तीन साल पहले पोंसरी गांव के कुएं में एक बच्ची का शव मिला था। बताया जा रहा है कि बच्ची से रेप कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने इस मामले में जांच तो शुरु कर दी थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बच्ची पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। इस पूरी बात की जानकारी आरोपी की मां को भी थी, जिसने सारा सच छुपाया था। अब इस मामले में कोर्ट ने तीन साल बाद 3 लोगों को अजीवन करावास की सजा सुनाई है।
प्रदेश में पहली बार नाबालिग को आजीवन कारावास की सजा, तीन साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
Previous Articleन्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू
Next Article नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंका…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

