रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी दौर बदलते ही प्रशासनिक स्तर पर भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए दो आईएएस अफसरों ने आवेदन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें 2010 बैच के कार्तिकेय गोयल एवं 2009 बैच के डॉ. तंबोली अय्याज फकीर भाई शामिल है। इसके पहले भी कई आईएएस केन्द्रीय प्रनिनियुक्ति पर कार्यरत है। वर्तमान में कार्तिकेय गोयल रायगढ़ कलेक्टर पदस्थ किये गये है। एवं डॉ. तंबोली आयुक्त गृह निर्माण मंडल में पदस्थ है। अब देखना है कि इनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी मिलती है कि नहीं। यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासनिक स्तर पर इसे राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों के आवेदन पहले भी लगे हुए है। अब देखना है कि राज्य शासन इन दोनों अधिकारियों के आवेदन को मंजूर करती है कि नहीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version