उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने 15 साल के किशोर को भी नहीं बख्शा। मलिहाबाद के मोहम्मदनगर- रहमतनगर गांव में जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई। हिस्ट्रीशीटर लल्लन उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज ने व्यापारी फरीद के घर में घुसकर उनकी पत्नी, बेटे और चचेरे भाई पर गोलियां बरसा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लल्लन, फराज, ड्राइवर अशरफी और फुरकान भाग निकले। देर शाम पुलिस ने अशरफी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार और लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली गई है। परिवारा के तीन लोगों की हत्या के आरोपित सिराज का खौफ परिवार पर छाया हुआ है। बहन नज्मी ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि उसका एनकाउंटर कर दीजिए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अरेस्ट करेगी तो वह जेल से छूट जाएगा। जेल से बाहर आ गया तो एक-एक कर हम सबको मार डालेगा। नज्मी ने कहा कि मैं उसे बखूबी जानती हूं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। हत्यारों ने फरीद के सामने ही मौत का खेल खेला। उनके मासूम बेटे और पत्नी को गोली मार दी। पत्नी और बेटे का शव देखकर वे गश खाकर गिर गए। परिवार के लोगों और करीबियों ने उन्हें संभाला। डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया गया। मां- बेटे की हत्या से गांव के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी गांव में पहुंचे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version