रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पत्रकारों में चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रेस क्लब चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव को लेकर उम्मीदवार मतदाता पत्रकारों से जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रेस क्लब चुनाव में महासचिव पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी (मोहन भैय्या) चुनाव मैदान में है। मोहन तिवारी का सतत जनसंपर्क अभियान जारी है। मोहन तिवारी ने अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया है जिसकी प्रतियां साथी पत्रकारों देते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।

मोहन तिवारी के घोषणा पत्र में शामिल बिंदूओं में स्वच्छ सुंदर प्रेस क्लब, आधुनिक हाईटेक प्रेस क्लब, कैशलेस व्यवस्था, (एकाउंट में प्राप्ति एवं एकाउंट से भुगतान), सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाओं का विस्तार, कैंटीन (खानपान हेतु सस्ता एवं सुलभ व्यवस्था), हाईटेक कम्प्यूटर कक्ष (फोटो जर्नलिस्ट साथियों हेतु), सभी प्रेस कांफ्रेंस की लाइव प्रसारण व्यवस्था, (प्रेस क्लब का यूट्यूब चैनल), जिम एवं इंडोर खेल की व्यवस्था को बेहतर करना, आत्मनिर्भर प्रेस क्लब बनाने उठाये जायेंगे कदम, फीमेल जर्नलिस्ट हेतु विशेष व्यवस्था शामिल है। मोहन तिवारी का सघन जनसंपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत वे हर दिन सभी प्रेस कार्यालयों में संपर्क कर रहे हैं।