मुंगेली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को मुंगेली जिले के ग्राम झलियापुर मे श्री सिद्धेश्वर शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम मे पहुँचे थे। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय सिंह क्षत्री व मुंगेली जिले की टीम ने नियमितीकरण सहित अपनी समस्याओ के लिए ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा के विधायक पुन्नू लाल मोहले जी, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी भी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश के 12 हजार से भी ज्यादा मनरेगा कर्मियों की लंबे समय से काम करने के बाद भी किसी भी प्रकार की मानव संसाधन नीति नहीं बनाई जाने की जानकारी देते हुए माँगो के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही बताया कि मनरेगा कर्मचारियो से अन्य कोई भी कार्य नहीं लिए जाने के लिए शासन समय समय पर आदेश/निर्देश करती रही है, लेकिन यह चीजे केवल कागजो तक सीमित रह जाती है। जिले स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पीएम-जनमन महाभियान एवं शासन की अन्य योजनाओ के साथ वर्तमान मे महतारी वंदन योजना का कार्य भी लिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। इससे मनरेगा योजना की प्रगति भी काफी प्रभावित हो रही है। चूंकि अभी धान खरीदी भी बंद हो गई है तो ग्राम स्तर पर लोगो को मनरेगा योजना के तहत सर्व प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने की जरूरत है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अन्य योजनाओ को प्राथमिकता देने के वज़ह से मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की प्रगति प्रभावित हो रही है। इसके लिए कर्मचारियो को ही जिम्मेदार माना जाएगा, जिसके कारण राज्य के मनरेगा कर्मचारी आहत होंगे। मनरेगा कर्मचारियो को कोल्हू का बैल समझने में शासन-प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। यह स्थिति मानवीय संवेदना से परे हैं। इस अवसर पर श्री अजय सिंह क्षत्री प्रदेश अध्यक्ष मनरेगा, श्री सुनील सिंह, श्री भूपेंद्र देवांगन, श्री प्रकाश साहू, श्री मनोज गुप्ता, श्री दुष्यंत सिंह, श्री दिलीप एवं जिला के अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version