मध्यप्रदेश में मंडला जिला के डिंडोरी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों, इंटेल इंडिया के प्रमुख अवतार सैनी और छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा को श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा श्रद्धांजलि समर्पित की गई. डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, मिथिलेश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर राय, देवनारायण चंद्राकर और मोहित यादव आदि शोक सभा में शामिल रहे.

