धमतरी। जिला योजना समिति में ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से सात सदस्यों के निर्वाचन के लिए आज सुबह 10.45 बजे से निर्वाचन सम्मिलन का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी से मिली जानकारी के मुताबिक जिला योजना समिति में ग्रामीण क्षेत्र से सात सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों में नीशु चन्द्राकर, कविता बाबर, श्रीमती कुसुमलता साहू, मनोज कुमार साक्षी, गोविन्द साहू, श्रीमती सुमन साहू और श्रीमती कांति कंवर शामिल हैं।
