रायपुर। कपड़ा धोने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया, इस हमले से महिला घायल हो गई। महिला की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंची तो देखा की महिला खून से लथपथ थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 34 वर्षीय तीजन बाई देवांगन पति यज्ञबल देवांगन है। यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन घर पर ही कढ़ाई बुनाई का काम करती थीं। बताया जा रहा है कि, तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में उसने तीजन से शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है। दोनों पति -पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। गुरूवार की सुबह यज्ञबल अपने पत्नी को बोला कि, तुम मेरा कपड़ा धो दे तो…तीजन बोली मैं आपका कपड़ा धोने नहीं आई हूँ। इसी बात से यज्ञबल को बहुत गुस्सा आ गया और गुस्से में घर में रखी कैंची से महिला पर हमला कर दिया। जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसन पहुंची तो देखा की महिला खून से लथपथ थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
