रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों हेतु महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया, इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है-
।। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है।
मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा।
आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मोदी जी की ताकत से हमारी भी ताकत दोगुनी हो गई है। इस ताकत को बनाए रखना है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अपनी ताकत देकर आपको देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version