आप सड़क पर जाकर अगर लोगों से पूछेंगे कि वो ऑफिस में क्या जाते हैं या फिर वे काम क्यों करते हैं? तो लोग इसका अलग-अलग जवाब देंगे। कुछ लोगो बताएंगे कि वो अपना सपना पूरा करना चाहते हैं, कुछ लोग कहेंगे कि वे दिन भर घर में बैठ नहीं सकते हैं इसलिए काम करते हैं। मगर एक वर्ग आपको ऐसे भी मिलेगा जो कहेगा कि वो सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं। शायद आपका भी यह जवाब होगा मगर इस बात को लोग अपने ऑफिस में हर किसी से नहीं कहते हैं। लेकिन एक महिला ने अपने ऑफिस में इस बात को तो लिखा ही, साथ में एक और ऐसी बात लिखी जिसे पढ़ने के बाद उसके बॉस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।
महिला ने ऑफिस में क्या लिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ऑफिस में ऐसा कौन लिखता है। वायरल फोटो में एक महिला अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आएगी। उसने अपनी सीट के पीछे एक कागज को चिपका रखा है। कागज पर उसने लिखा है कि, ‘मैं पैसों के लिए काम करती हूं। अगर आपको लॉयल्टी चाहिए तो एक कुत्ते को हायर कीजिए।’ इस मैसेज को पढ़ने के बाद उसके बॉस का गुस्से से लाल होना तो तय ही है।
यहां देखें वायरल पोस्ट


इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @designershumor नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 83 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुत्ते भी किसी चीज के बदले में काम करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- 100 प्रतिशत। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर मेरी तरह खुद ही काम करो।(indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version