उत्तर प्रदेश के बांदा में शोहदे से परेशान छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया. छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि मम्मी पापा जिस तरह मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, उसी तरह इसको भी मौत देना. छात्रा के सुसाइड करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 10वीं की छात्रा को गांव का एक युवक परेशान करता था. फोन पर बात करने का दबाव बनाता था, बात नहीं करने पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था. इस बारे में परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को बात करने से रोक दिया, इस पर आरोपी धमकियां देने लगा. इससे परेशान छात्रा ने खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त छात्रा के पिता दुकान पर थे. वहीं मां घर में काम कर रही थी.
छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, वह मुझे बार बार धमकी देता है कि अपने मम्मी पापा से मेरा नाम लिया तो छोडूंगा नहीं. जबरन कह रहा है मुझसे बात करो. इसी ने मुझे फोन भी दिया था. मम्मी पापा को पता लगने के बाद मैंने बात करना बंद कर दिया तो धमकी दी कि अगर बात नहीं करोगी तो मारूंगा. इसलिए अपने प्राण त्याग रही हूं. मम्मी पापा आपसे निवेदन करती हूं कि जिस तरह मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, उसी तरह इसे भी मौत देना.
घटना को लेकर एसएचओ ने क्या कहा?
छात्रा कॉलेज में पढ़ती थी. वह दो बहनों में छोटी थी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले को लेकर बिसंडा थाने के SHO श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि लड़की ने सुसाइड किया है. शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवक पर आरोप लगाए गए हैं. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version