यूपी के पीलीभीत में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के शक में पिता और चाचा ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव जलाकर नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव कनगवां की है. यहां के रहने वाले राजीव कुमार ने बीते 8 मार्च को बीसलपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इसमें राजीव ने कहा कि मेरी बेटी इंटर कॉलेज की छात्रा थी, वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है. इसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा स्कूल ही नही पहुंची थी. वहीं पूछताछ के दौरान छात्रा के पिता और चाचा अपने बयान बदल रहे थे. पुलिस ने संदेह होने पर जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा के पिता राजीव कुमार और चाचा संजय कुमार ने पूरी घटना का सच बता दिया.
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता और चाचा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच उगल दिया. उन्होंने बताया कि बेटी किसी से फोन पर बात करती थी, इसी के चलते उन्होंने ही बेटी की हत्या अपने भाई के साथ मिलकर घर के कमरे में की, इसके बाद शव पर डीजल डालकर जलाया.
शव को जलाने के बाद रात में नदी के किनारे खोदे गए गड्ढे में शव को दफन कर दिया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने नदी के किनारे से छात्रा के शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version