62वर्षीय उर्मिला ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया
न्योता भोज में भावुक हुए जैन बंधु कहा मां अनमोल

आरंग. गुरुवार को नगर के सबसे पुराने स्कूल शासकीय बालक प्राइमरी शाला सदर रोड आरंग व पूर्वमाध्यमिक सदर आरंग में धार शक्ति होटल व्यवसाई जैन बंधु उपेंद्र जैन एवं जिग्नेश जैन ने अपनी माता उर्मिला जैन के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया, इस अवसर पर भावुक होते हुए जैन बंधुओ ने अपनी माता के चरण स्पर्श करते हुए कहा की मां अनमोल है, वहीं संस्था प्रमुख जया वर्मा ने स्कूल के बगिया के फूलों का गुलदस्ता भेंट किया एवं शिक्षक कवि अरविंद वैष्णव ने अपनी कविता कौन उतार सकता है मां का कर्जा, भगवान से भी बढ़कर जिसका दर्जा आदि से प्रेरित किया।

इस अवसर पर जैन परिवार ने न्योता भोज में 100 बच्चो को पूरक पोषण आहार केक, मोतीचूर लड्डू, जलेबी, नमकीन एवं चॉकलेट परोसा बच्चों ने भोजन मंत्र पढ़कर आवृत्ति के साथ जमकर भोग लगाया एवं भोजन के बाद इंग्लिश में इंट्रोडक्शन देते हुए थैंकयू भी कहा। इस अवसर पर जैन परिवार वरिष्ठ उमेद लाल जैन, डिंपल जैन, कोमल जैन, विधि जैन, गौरव जैन,हर्ष जैन, हर्षित जैन एवं संस्था प्रमुख जया वर्मा, अशोक साहू, संकुल समन्वयक पोखन साहू, सोनल मिश्रा, पवन कुमार साहू, रोशनी प्रधान, पिंकी गुप्ता, सुनीता वर्मा, राजेश साहू, चित्रा देवांगन, रसोईया गण लक्ष्मी सोनकर,हेमलता देवांगन, लछवंतीन ढीढी, पुन्नी बाई, सफाई कर्मी शांति बाई साहू आदि की सहभागिता रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version