लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है और 19 अप्रैल को पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होना है. एक तरफ जहां बीजेपी ने दो सप्ताह पहले ही बस्तर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करने के बाद बीजेपी ने धुंआधार प्रचार शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी नहीं कर पाई है.
बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन कर रही है. हालांकि माना जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस पीसीसी चीफ और बस्तर के वर्तमान सांसद दीपक बैज या फिर पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी को पार्टी टिकट दे सकती है. पिछले कई दिनों से पार्टी आलाकमान इन दो नामों को लेकर माथापच्ची कर रहा है.
BREAKING NEWS लोकसभा चुनाव : बस्तर के लिए कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी? मंथन जारी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
