रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तसीगढ़ की 11 में से 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी बची 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी।
मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने के बाद पीसीसी चीफ रायपुर लौटे। उन्होंने कहा कि, बची हुई 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी हो सकता है। प्रत्याशियों की घोषणा आज या कल कभी भी हो सकती है। हमने 5 सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने आग्रह किया है और सभी सीटों पर मजबूती के साथ कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। हमारे प्रत्याशी भी जल्द मैदान में उतर जाएंगे।
महादेव बेटिंग एप को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के उपर FIR को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, यह बीजेपी का डर है और मेरा आरोप है कि, बीजेपी महादेव एप से कमाई में लग गई है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर FIR करा रही है। बीजेपी का राजनीतिक प्रोपेगैंडा साफ दिख रहा है और इस चुनाव में ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।
पूर्व विधायक माफी मांग पार्टी में आये
बागी नेताओं से माफीनामा लेकर पार्टी में लेने के सवाल पर बैज ने कहा कि, आरोप लगाने वाले पूर्व विधायकों ने माफी मांग ली है। बहाली के साथ ही पार्टी में उनकी वापसी हो गई है और पार्टी में अनुशासन के साथ सब काम करेंगे। पार्टी में वापसी के लिए कुछ और आवेदन आए हैं। हम लोकसभा चुनाव के बाद ऐसे आवेदनों पर विचार करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version