मॉस्को। रूस के मॉस्को क्षेत्र के क्रास्नोगोसर्क स्थित क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) में शुक्रवार यानी 22 मार्च की शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में 70 लोगों की मौत हुई है, जबकि 115 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। हमले के बाद से पुलिस व अन्य एजेंसियां घटनास्थल के पास मौजूद हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही रूसी सेना की विशेष बल की टीम भी क्रोकस सिटी हॉल पहुंच चुकी है और गोलीबारी लगातार जारी है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस ने ली है।
स्थानीय मीडिया की मानें तो गोलीबारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद क्रोकस सिटी हॉल में एक धमाका भी हुआ। कॉन्सर्ट हॉल में आग लगने की घटना के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मॉस्को क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसिया जरूरी कदम उठा रही हैं। साथ ही वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी जारी है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version