गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिए लगाई गई है। चुनाव कार्य में आदेशित अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात बलों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था एवं ईलाज प्रदान किया जायेगा। जिले के शासकीय अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालिन स्थित के समय निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने राज्य एवं राज्य के बाहर के चिकित्सालयों को चिन्हांकित किया गया है। इनमें बालाजी अस्पताल रायपुर, नारायणा अस्पताल रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर, केयर अस्पताल हैदराबाद एवं अपोलो अस्पताल विशाखापट्नम शामिल है। उपरोक्त चिकित्सालयों में आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन ड्यूटी में शामिल अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किये जा सकेंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version