होली के त्योहार में रंग-गुलाल खेलने के साथ गुजिया खाने का अलग ही मजा आता है। होली पर घरों में तरह-तरह के पकवान और गुजिया जरुर बनाई जाती है। गुजिया खाना तो सभी को खूब पसंद होता है। क्या आपने सूजी और मावा की गुजिया खाई है? सभी लोग इसे काफी पसंद करते है। ऐसे में इस लेख में हम आपक लिए लेकर आए है। सूजी और मावा से बनी गुजिया की रेसिपी।

गुजिया बनाने की सामग्री

– 100 ग्राम सूजी

– 250 ग्राम मैदा

– 150 ग्राम बूरा

– कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल

– कुटी हई काली मिर्च

– घी

– मावा

– बादाम, किशमिश और काजू

– इलायची

– जायफल

सूजी गुजिया बनाने की विधि

– गुजिया बनाने के लिए आप मैदा से डोह बनाकर तैयार कर लीजिए। मैदा के बीच में थोड़ी सी जगह बनाकर इसमें घी मिला दीजिए।

– अब इसमें मैदा में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर पूरी के आटे से थोड़ा सख्त गूथकर तैयार कर लीजिए।

– स्टाफिंग को बनाने के लिए, एक पैन गरम कर लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा घी डाल दीजिए। घी पिघलने के बाद इसमें सूजी डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक मीडियम गैस पर भून लीजिए। 

– अब गैस बंद कर दीजिए और सूजी को लगातार चलाते रहे क्योंकि कढ़ाही गर्म रहेगी। एक प्याले में बूरा लीजिए और भुनी हुई सूजी को शुगर के ऊपर डाल दीजिए।

– एक पैन लें उसमें काजू और बादाम डालिए और इनको लगातार चलाते हुए केवल 2 मिनट तक भून लीजिए। इनको पैन से निकालकर सूजी और बूरा में डाल दीजिए। 

– कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल पैन में डालकर इसे लगातार चलाते हुए आधा मिनट तक भून लीजिए।

– अब मावा को तोड़कर पैन में डाल दीजिए। इसे लगातर चलाते हुए हल्का-सा रंग बदलने और अच्छी खुशबू आने तक मीडियम गैस पर भून लीजिए।

– भुने हुए मावा और किशमिश को उसी प्याले में डाल दीजिए।

-अब इसमें आप इलायची और जयाफल को कट कर मिला दीजिए। 

– मैदा सेट होने के बाद इसको थोड़ा-सा मसल लें फिर गुंथे मैदा को भागों में बांटकर इसे लंबाई में बढ़ा लीजिए। इससे छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिए।

– एक लोई बनाएं फिर इसे पतला बेल लीजिए। ध्यान से पूरी को किनारे से दबाते हुए ही बेलें। ध्यान रखें कि यह कहीं से मोटी और कहीं से पतली नहीं होना चाहिए।

-अब इसे गुजिया के सांचे में आकार देकर इसमें स्टफिंग को फिल कर दें।

– जब आपकी गुजिया बन जाए तो एक कढ़ाही में घी गर्म कर लीजिए, कम गैस पर इन गुजियों को फ्राई कर लें। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version