जशपुर जिले में एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बगीचा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. छात्र की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.

