नई दिल्ली। आप सबको बॉलीवुड फिल्म डॉन का वह डायलाग तो याद होगा…जिसमें कहा जाता है डॉन की तलाश तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है। लेकिन हम जिस डॉन के बारे में बताने जा रहे उसकी तलाश देश के 13 राज्यों की पुलिस कर रही है। लेकिन अब तक सारे राज्यों की पुलिस के असफलता ही हाथ लगी है। इसके बारे में कई बार मौत तक की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन हर बार किसी बड़ी माओ गतिविधि के बाद गणपति का ही नाम सामने आता है। खूंखार माओवादी गणपति देश की भीतरी सुरक्षा के लिए कितना बड़ा खतरा है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके नाम पर आतंकी दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा का इनाम रखा गया था। लेकिन अब गणपति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ये माओ नेता गणपति जल्द ही तेलंगाना पुलिस के आगे सरेंडर कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक दशक से गणपति देश के कई राज्यों के लिए मोस्ट वॉन्टेड रहा है। गणपति का एक और नाम मुप्पला लक्ष्मण राव भी है। माओवादी नेता गणपति की तलाश छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड, बिहार की पुलिस कर रही है। यहां तक कि एनआईए को भी गणपति उर्फ मुप्पला लक्ष्मण राव की तलाश रही है। ये भी कहा जाता है कि मुप्पला लक्ष्मण राव को जंगलों और पहाड़ों में लड़ाई लडऩे में तेज गुरिल्ला गार्ड्स की सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में सुरक्षा घेरा तोड़कर उस तक पहुंचना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है। हालांकि अब कयास लगाए जा रहे हैं कि गणपति खुद सरेंडर करने जा रहा है। करीब 74 साल के गणपति के असली चेहरे को काफी समय पहले देखा गया था। साल 1995 में मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति पहली बार चर्चा में तब आया, जब उसने एक ष्ठस्क्क समेत पुलिस की गाड़ी को बम से उड़ा दिया था। उस हमले में अधिकारी समेत 25 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए थे। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अब गणपति अपनी खराब सेहत की वजह से सरेंडर करना चाहता है। हालांकि इस खबर के बाद से माओवादियों में खलबली मच गयी है। इसके बाद गुरुवार की शाम को एक प्रेस रिलीज जारी करके माओवादियों ने कहा कि ये सच है कि उनके इस नेता ने दो साल पहले सेहत के चलते पार्टी छोड़ दी लेकिन उनके सरेंडर की बात झूठ है और समूह को बदनाम करने की कोशिश है। गणपति काफी ताकतवर और शातिर भी है, इसलिए अभी पुलिस के कई अधिकारियों को भी उसके आत्मसमर्पण की बात पर पक्का यकीन नहीं हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version